मुख्यमंत्री सैनिक अर्द्धसैनिक कल्याणार्थ राहत कोष मे मुख्यमंत्री के ओद्योगिक सलाहकार सोशल पाँलीगाँन ग्रुप के अध्यक्ष डाँँ. के एस पंवार ने 6लाख का अंशदान किया

  • सोशल पाँलीगाँन ग्रुप व एपीएन उत्तराखंड नेपाल वन के समस्त परिवार ने एक दिन का वेतन दिया  मुख्यमंत्री सैनिक अर्द्धसैनिक कल्याण राहत कोष में।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेश में सैन्य एवं अर्द्ध सैन्य बलों की सहायता हेतु राहत कोष की स्थापना की गई है। इसके लिये कैनरा बैंक में मुख्यमंत्री सैनिकध्अर्द्ध सैनिक कल्याणार्थ राहत कोष के नाम से खाता खोला गया है। मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार डाँँ. के0 एस0 पंवार ने इस कोष में 6 लाख का अंशदान दिया है। मंगलवार को डाँ. के0 एस0 पंवार ने इस हेतु 6 लाख का चेक मुख्यमंत्री को प्रदान किया।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि सैन्य बलों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से अपने सैन्य बलों की सहायता हेतु सहभागी बनने की अपेक्षा करते हुए कहा कि यह हमारा अपने सैन्य परिवारों के प्रति सम्मान भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *