डॉ.उदय सिंह रावत को मिली इस विश्वविद्यालय की बड़ी जिम्मेदारी

एक्सक्लूसिव न्यूज़ः एसजीआरआर विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे डॉ. यू.एस.रावत, जल्द करेंगे पदभार ग्रहण
देहरादूनः वरिष्ठ वैज्ञानिक और शिक्षाविद् डॉ.. उदय सिंह रावत श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. उदय सिंह रावत विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ.. रावत इससे पहले श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति भी रहे हैं।
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ.. उदय सिंह रावत अब एसजीआरआर विश्वविद्यालय के नये कुलपति होंगे। डॉ. रावत हाल ही में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुये। डॉ.. रावत श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति रहे हैं। उन्होंने अपने भगीरथ प्रयासों से विश्वविद्यालय को न सिर्फ संवारा बल्कि विश्वविद्यालय को प्रदेश का अग्रणी विश्वविद्यालय भी बनाया। डॉ. रावत ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में लगातार सात वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की। विश्वविालय में उनका सम्पूर्ण कार्यकाल निर्विवाद रहा।
डॉ. उदय सिंह रावत अब बतौर कुलपति एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं देंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि डॉ. रावत के प्रशासनिक, शैक्षिक और प्रबंधकीय कौशल का लाभ विश्वविद्यालय को मिलेगा। गौरतलब हो कि डॉ. उदय सिंह रावत पूर्व में तीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी अपनी सेवाये प्रदान कर चुके हैं साथ ही श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति सहित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि तथा उत्तराखंड तकनीकी विवि के कार्यवाहक कुलपति भी रहे चुके हैं। साभार-दस्तावेज 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *