देखिए देवभूमि में जन्नत के नजारे

कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कई दिनों से रुक-रुक बर्फबारी की दौर जारी है। शुक्रवार की यहां मुनस्यारी, धारचूला और मुनस्यारी के निचले इलाकों में भी जमकर बर्फ गिरी है। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बागेश्वर के दानपुर क्षेत्र में हिमपात के चलते गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रात भी यहां बर्फबारी हुई। जिसकी ताजा तस्वीरें आपको जन्नत में होने का अहसास कराएंगी।

वहीं शुक्रवार दोपहर में थल मुनस्यारी मोटर मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुल गया था, लेकिन रात में हुई बर्फबारी के कारण एक बार फिर सड़क बंद हो गई है। शाम तक मार्ग खुलने की संभावना है। बृहस्पतिवार को देर रात पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की ऊंची चोटियों चंडाक, थलकेदार, सौड़लेख समेत तमाम चोटियों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह इन चोटियों में बर्फ की चादर बिछी थी। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, नामिक, मिलम में दो से तीन फीट बर्फ गिरी है। कालामुनि, बेटुलीधार, खलियाटॉप में भी भारी बर्फबारी हुई।

कालामुनी, बेटुलीधार में आधा फीट तक बर्फ गिरी। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार चौदास घाटी के पांगू से ऊपरी इलाके में डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। सोसा गांव बर्फ से ढक गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *