नगर निकायों के संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की 04 घोषणाएं

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को विधानसभा भराड़ीसैंण(गैरसैंण) में नगर निकायों के संबंध में 04 घोषणाएं की।

  • नगर निकायों के सीमा विस्तार एवं जनसंख्या वृद्धि के फलरूवरूप पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं कार्यकुशलता के दृष्टिगत 02 हजार कार्मिकों की भर्ती की जायेगी।
  • प्रदेश के स्थानीय निकायों हेतु कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 04 नगर निगमों हेतु 20 करोड़ रूपये, 14 नगर पालिका परिषदों हेतु 35 करोड़ रूपये एवं 25 नगर पंचायतों हेतु 27 करोड़ रूपये की सहायता राज्य सरकार प्रदान करेगी।
  • नवगठित की जा रही नगर पंचायतों हेतु कार्यालय भवन का निर्माण किया जायेगा तथा इसके अतिरिक्त अवस्थापनाओं और विकास सुविधाओं हेतु 01 करोड़ रूपये प्रति निकाय प्रदान किया जायेगा।
  • ए.डी.बी. के ऋण के माध्यम से नगर निगमों को अवस्थापना विकास के लिये 1500 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक सहमति दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *