डा.राजे नेगी को दुबारा मिली बड़ी जिम्मेदारी-देखिए पूरी खबर

विभीन्न संगठनों से जुड़े ऋषिकेश के समाजसेवी डॉ राजे नेगी को एक बार पुनःअंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन नई दिल्ली का राष्टीय महासचिव नियुक्त किया गया।नई दिल्ली में अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की राष्टीय कोर कमेटी की बैठक में संगठन के राष्टीय अध्यक्ष पंडित मोहित नवानी ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुवे उत्तराखण्ड प्रदेश से सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेत्र चिकित्सक डॉ राजे नेगी को उनके जनहित कार्यो एवं संगठन के प्रति उनके द्वारा किये गए कार्यो को देखते हुवे राष्टीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया है।साथ ही देहरादून से सामाजिक कार्यकर्ता पूजा बिष्ट को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौपी गयी।डॉ राजे नेगी के मनोयन पर उनको गढ़वाल महासभा के प्रदेश महामंत्री उत्तम सिंह असवाल,समाजसेवी विनोद जुगलान,मैती संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी,समाजसेविका मधु असवाल,समाज सेवी कमल सिंह राणा, साहित्यकार सतेंद्र चौहान सोशल,उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स एशोशियसन के अध्यक्ष आर सी भट्ट,महामंत्री दिनेश पैन्यूली, मेमोरी चेम्पियन प्रतीक यादव, भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान अभिषेक रांगड़,लायन्स क्लब रॉयल के अध्यक्ष लविश अग्रवाल समेत शहर की कई संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *