उत्तराखंड के रत्न डॉ पंवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल के हाथों मिला गढ़ रत्न सम्मान

  • प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ .के एस पंवार को  गढ़वाल भ्रातृ मंडल ने किया गढ़ रत्न सम्मान सेसम्मानित।

दीपक कैन्तुरा सोशल विकास 

  • महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के करकमलों से दिया गया यह सम्मान।
  • मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, जागर सम्राट डॉ प्रीतम भरतवाण, गढ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, प्रसिद्ध अभिनेता बलदेव राणा समेत औद्योगिक सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने गढ़ रत्न मिलने पर डा के एस पंवार को दी बधाई।
  • डॉ के एस पंवार हमारे उत्तराखंड के गौरव-हैं व उत्तराखंड का नाम देश विदेशों में रोशन कर रहे हैं-राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र।
  • देश विदेश से कई प्रतिष्ठित संस्थानों व संस्थायें भी डा . पंवार को सामाजिक व औद्योगिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित।

मुंबई-मुंबई में सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र से जुडे प्रतिष्टित गढ़वाल भातृ मंडल ने प्रसिद्ध उद्यमी सोशल पॉलीगांन ग्रुप के अध्यक्ष डाॅ. कुंवर सिंह पंवार को इस वर्ष का गढ़रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया हैं। गढ़वाल भ्रातृ मंड़ल के तीन दिवसीय सांस्कृति सामाजिक आयोजन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों उन्हें यह सम्मान दिया गया । 

उत्तराखण्ड़ की प्रतिभाएं आज देश- विदेश में अपना लोहा मनवा रही हैं। इन्ही में से एक सोशल पाॅलीगाॅन गु्रप के अध्यक्ष डाॅ. के. एस. पंवार, जिन्होने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपनी कड़ी मेहनत के बूते एक अलग मुकाम हासिल किया हैं। आज डाॅ. पंवार एक सफल व्यवसायी के साथ सामाजिक कार्यो से भी जुड़े हैं। मुम्बई में प्रवासी उत्तराखण्ड़ी संस्था गढ़वाल भातृ मंड़ल ने डाॅ. पंवार को उनके उद्यम क्षेत्र और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गढ़ रत्न अवाॅर्ड की घोषणा की थी। जिसे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथो डाॅ. पंवार को सम्मानित किया ।
 गढ़वाल   भ्रातृ मंडल मुंबई की तरफ से यह आयोजन बोरिवली स्थित प्रमोद महाजन स्पोट्र्स कांप्लेक्स में 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक मनाया गया। आपको बता दे कि गढ़वाल भातृमंडल उत्तराखण्ड़ के प्रवासियों की संस्था हैं। जो पिछले कई दशको से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यो के लिए चर्चित हैें। यह संस्था हर वर्ष उत्तराखण्ड़ की एक प्रतिभा को गढ़रत्न से सम्मानित करती हैं। गढ़वाल भातृ मंड़ल ने इस बार गढ़रत्न के लिए डाॅ. पंवार का चयन किया गया हैं।
इस आयोजन में पहाड़ों के लोकजीवन से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रवासियो ने आयोजन में आकर भागेदारी की । सामाजिक सांस्कृतिक औद्योगिक खेल कला सभी क्षेत्र के प्रमुख लोगो ने आयोजन में शिरकत की। आयोजन में पहाड़ी गीत संगीत ने सबको मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी , मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के औद्योगिक सलाहकार डॉ.के एस पंवार,संस्था के अध्यक्ष डॉ भगत सिंह बिष्ट, एडवोकेट ममता भट्ट समेत सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *