उत्तराखंडः पिथौरागढ़ में आसपास की चोटियों में हुई बर्फबारी,

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में भी भारी हिमपात की सूचना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।  नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रपुर, चमोली, विकासनगर, हरिद्वार में धूप खिली है। डीडीहाट सहित अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। ऋषिकेश में हल्के बादल छाए हैं। यहां ठंडी हवाओं का कहर जारी है। उत्तरकाशी में बारिश और बर्फबारी के बाद आज गुनगुनी धूप निकली है। यहां गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाके बर्फबारी से लकदक हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग पर सुबह से वाहनों की आवाजाही सुचारू है।

रुद्रपयाग से केदारनाथ तक मौसम खराब है। बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बृहस्पतिवार को देर रात केदारनाथ और चोपता में बर्फबारी हुई। चमोली जिले में धूप खिली है, लेकिन यहां घाटियों में कोहरा छाया है। जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मुक्तेश्वर में भी हल्का हिमपात हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *