वींरोखाल के लोगों ने इसलिए की मुख्यमंत्री रावत से मुलाकात

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद पौड़ी के वीरोंखाल के लोगों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने वीरोंखाल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन क्षेत्रवासियों को दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  वाचस्पति बहुखण्डी द्वारा लिखित विभिन्न पुस्तकों का भी विमोचन किया। जिन पुस्तकों का विमोचन किया गया, उनमें पगडंडी, यथार्थ, जीवन का सुख व मृत्यु का सुख शामिल हैं।  
 इस अवसर पर  ध्यानपाल सिंह गुसाईं,  विजयपाल सिंह नेगी,  सतीश चन्द्र बोड़ाई, रमेश चन्द्र गौनियाल,  सर्वेन्द्र सिंह नेगी,  ठाकुर सिंह रावत,  नवल किशोर बडोला व  मानसिंह रावत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *